चाईनीज मांझे पर प्रतिबंध की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

News Hindi Samachar
चाईनीज मांझे पर प्रतिबंध की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

हरिद्वार। भाजपा के वरिष्ठ नेता उज्जवल पंडित के संयोजन में चाईनीज मांझे पर प्रतिबंध की मांग को लेकर पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट जगदीशलाल को ज्ञापन सौंपा। उज्ज्वल पंडित ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व नजदीक आते ही चाईनीज मांझे की बिक्री दुकानों पर की जा रही है। चाईनीज मांझा इंसानों के साथ साथ जानवरों व पक्षियों के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है। कई बार पतंग उड़ाते समय सड़कों पर चाईनीज मांझे की चपेट में वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं। चाईनीज मांझा शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा है। प्रतिबंध के बावजूद भी मोटे लालच के चक्कर में व्यवसायी चाईनीज मांझे की बिक्री कर रहे हैं। जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उज्जवल पंडित ने कहा कि दुकानों पर चाईनीज मांझे की बिक्री करने वाले व्यवसायियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। पूर्ण रूप से चाईनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। भाजपा नेता गुलाम साबिर ने कहा कि कुछ दुकानदार गुपचुप तरीके से चाईनीज मांझे की बिक्री कर रहे हैं। मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। बसंत पंचमी नजदीक आते ही चाईनीज मांझे की बिक्री उपनगरी ज्वालापुर के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है। चाईनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगायी जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में शाहनवाज सलमानी, नदीम सलमानी, सुहेल सलमानी, जावेद, आसिफ, विशाल चैहान, नरेश कुमार, सचिन कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव ने ली स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

देहरादून। पंचायतीराज विभाग में केन्द्र पोषित योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली धनराशि के अनुश्रवण हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आहूत की गयी। बैठक की शुरूआत करते हुए हरिचन्द्र सेमवाल, सचिव, पंचायतीराज, उत्तराखण्ड द्वारा मुख्य सचिव को राष्ट्रीय ग्राम […]
मुख्य सचिव ने ली स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

You May Like