कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

News Hindi Samachar

तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

नैनीताल। कैंचीधाम के पास मंगलवार तड़के एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और जिला पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से सुबह एसडीआरएफ पोस्ट खैरना को कैंचीधाम के पास पिकअप वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था।

इसके बाद एसडीआरएफ जवानों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही घटनास्थल पर सर्चिंग अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई अन्य व्यक्ति वाहन में या खाई में फंसा न हो।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन संख्या यूके04 सीसी 3465 लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे कैंचीधाम मंदिर के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में अंकित सिंह (33 वर्ष), बॉबी और मोहम्मद साकिब (10 वर्ष) घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Next Post

यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज

देहरादून। प्रसिद्ध यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में उनके और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, रास्ता रोकने, धमकी देने और अन्य गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच […]
यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज

You May Like