दिल्ली से सकुशल बरामद की गई गुमशुदा युवती, पौडी पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंपा

News Hindi Samachar

पौडी। पौडी पुलिस ने पाबौ क्षेत्र से गुमशुदा हुई एक युवती को सकुशल बरामद कर लिया है साथ ही युवती को उसके परिजनों को भी सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक 10 मार्च को पाबौ क्षेत्र के स्थानीय निवासी ने कोतवाली पौड़ी पर एफआईआर दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री पूजा (नाम काल्पनिक) जिसकी उम्र 22 वर्ष जो घर से बाजार गयी थी लेकिन वापस घर नहीं आयी है।

पुलिस ने गुमशुदा को सकुशल बरामद करने के लिए तत्काल युवती की तलाश शुरू की जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से गुमशुदा युवकी को उत्तम नगर, दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद गुमशुदा युवती को उनके परिजनों को सकुशल सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CAA पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, 9 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), 2019 और नागरिक संशोधन नियम, 2024 पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर केंद्र को नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 8 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा और मामले की सुनवाई 9 अप्रैल को तय […]
CAA पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, 9 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

You May Like