पति को टिकट नहीं मिला तो भाजपा नेता अदिति सिंह ने प्रियंका पर साधा

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं रायबरेली की पूर्व विधायक अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर बुधवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका बिन बाप की बेटी को परेशान कर रही हैं। दरअसल, अदिति सिंह के पति अंगद सैनी पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल लिया।

अदिति सिंह का आरोप है कि प्रियंका गांधी ने मेरे पति पर मेरे खिलाफ बयानबाजी करने का दबाव बनाया था। हालांकि, अदिति सिंह के पति अंगद सैनी को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। इसी बीच अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं लड़की हूं और लगातार लड़ रही हूं।

रायबरेली की सदर सीट से विधायक रही अदिति सिंह ने हाल ही में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी से इस्तीफा दिया था। ऐसे में भाजपा ने उन्हें रायबरेली सदर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर उनके परिवार का दबदबा 33 साल से चला आ रहा है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की रायबरेली सदर सीट से अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं।

अदिति सिंह के पिता ने आखिरी बार साल 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें हुए जीत मिली थी। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्होंने 2017 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया और अपनी बेटी को कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़वाया। अदिति सिंह के पिता का सितंबर 2019 में देहांत हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने देहरादून पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र को जारी किया। कांग्रेस के इस प्रतिज्ञा पत्र में बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई चुनावी मुद्दे शामिल […]
प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र

You May Like