मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आगामी जनगणना में होगी जातिगत गणना

News Hindi Samachar

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब आगामी जनगणना में जातिगत जानकारी भी एकत्र की जाएगी। इस निर्णय को लेकर बुधबार को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद औपचारिक घोषणा की गई। कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता में बताया, “राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने आज निर्णय लिया है कि आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर पूर्ववर्ती सरकारों ने हमेशा से ही जातिगत जनगणना का विरोध किया है। आजादी के बाद से ही जाति को जनगणना की किसी भी प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया। 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने लोकसभा में आश्वासन दिया कि जातिगत जनगणना को कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। कई मंत्री साथ बैठे और जातिगत जनगणना का प्रस्ताव रखा गया। इसके बावजूद भी कुछ नहीं किया गया। खानापूर्ति के लिए महज सर्वे कराकर मामले को छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिफेंस प्रोडक्शन हब बनेगा उत्तराखंड- सीएम धामी

राज्य को ड्रोन एवं रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने को लेकर सरकार गंभीर मुख्यमंत्री ने ड्रोन तकनीक को आपदा राहत कार्यों के लिए वरदान बताया राज्य अधिक से अधिक युवा बने ड्रोन एक्सपर्ट – सीएम उत्तराखंड बनेगा ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब देहरादून।  सीएम धामी ने उत्तराखंड को डिफेंस प्रोडक्शन […]
डिफेंस प्रोडक्शन हब बनेगा उत्तराखंड- सीएम धामी

You May Like