गरुड़ पुराण में बताए इन नियमों का करने से माँ लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

News Hindi Samachar

धर्म: हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण की गणना बहुत ही महत्वपूर्ण धर्म-ग्रंथों में की जाती है। इस महापुराण में भगवान विष्णु ने अपने प्रिय वाहन गरुड़ देव को मनुष्य के मोक्ष का मार्ग बताया है। साथ ही यह भी बताया है कि व्यक्ति अपने जीवन में किन-किन कर्मों से सफलता प्राप्त कर सकता है।

गरुड़ पुराण में धर्म, अर्थ, काम एवं क्रोध के विषय में विस्तार से बताया गया है। बता दें की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस व्यक्ति से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, वह सुख और समृद्धि का भोगी होता है। गरुड़ पुराण के इस भाग में आइए जानते हैं की प्रतिदिन व्यक्ति को किन किन कार्यों से रात होती है मां लक्ष्मी की कृपा।

गरुड़ पुराण में बताए इन नियमों का करें पालन

गुरु पुराण में बताया गया है कि जिस घर में नियमित पूजा होती है, वहां सदैव देवी-देवताओं का वास होता है। साथ ही सभी प्रकार की समस्याएं दूर रहती हो जाती हैं। इसलिए व्यक्ति को सुबह जल्दी उठकर पूजा-पाठ एवं धार्मिक ग्रंथों का पाठ अवश्य करना चाहिए। साथ ही कुलदेवी अथवा कुल देवता की पूजा अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन से सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती है।

गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को स्नान के बाद ही रसोई घर में प्रवेश करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि रसोईघर को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। रसोई घर में मां अन्नपूर्णा वास करती हैं। इसलिए इस स्थान को हर समय पवित्र रखना चाहिए।

जिन घरों की रसोई घर में शुद्धता रहती है, वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं। इसके साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि जब भी घर में रोटी बने तो पहली रोटी गाय को खिला दें और अंतिम रोटी किसी कुत्ते को खिलाएं। ऐसा करने से न केवल मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, बल्कि शनिदेव की कृपा भी परिवार पर सदैव बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान बदरीनाथ का खजाना नहीं होगा शिफ्ट

जोशीमठ: जोशीमठ में भू-धंसाव ने भगवान बदरी विशाल के खजाने को लेकर भी चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन अब नृसिंह मंदिर में मौजूद भगवान बदरीनाथ के खजाना को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाएगा। मंदिर व अन्य परिसंपत्तिया अभी तक पूरी तरह से सुरक्षित है। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का कहना है […]
भगवान बदरीनाथ का खजाना नहीं होगा शिफ्ट

You May Like