किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री से सोमवार को सचिवालय में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं के उचित समाधान का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए हित के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की अधिकांश आबादी कृषि एवं इससे संबंधित कार्यों पर निर्भर है। राज्य सरकार की ओर से कृषि व बागवानी के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। कृषि, बागवानी के साथ औषधीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को तीन लाख रुपये और महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 3900 जैविक क्लस्टरों में काम शुरू किया गया है। किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के लिए‘‘फार्म मशीनरी बैंक’’योजना शुरू की है। इसके लिए 80 फीसदी तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, प्रवक्ता चौधरी धर्मेन्द्र मलिक, रवीन्द्र सिंह राणा, सलविन्द्र सिंह कलसी, राजबीर सिंह, विक्रम सिंह गोराया, कर्मजीत सिंह व जगपाल सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि मंत्री ने गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात, ऑर्गेनिक गन्ना क्रेशर का शुभारंभ

हरिद्वार: प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज झबरेड़ा के ग्राम शेरपुर खेलमऊ पहुंचे। वहां उन्होंने जीवामृत ऑग्रेनिक फार्मर प्रोडयूशर कम्पनी लि. का गन्ना क्रेशर पेराई सत्र 2022-23 का शुभारम्भ किया। झबरेड़ा के ग्राम शेरपुर पहुंचने पर कृषि मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। कृषि मंत्री […]
कृषि मंत्री ने गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात, ऑर्गेनिक गन्ना क्रेशर का शुभारंभ

You May Like