महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर किया जलाभिषेक

News Hindi Samachar

प्रदेश की उन्नति और सुख समृद्धि की कामना की 

देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देहरादून गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की उन्नति और राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कमाना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा भगवान शिव एक ऐसे देवता हैं, जो बहुत शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है यह दिन आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण और प्राकृतिक ऊर्जा का विशेष लाभकारी भी प्रवाह होता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समस्त प्रदेशवासियों को महा शिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर महत कृष्णा गिरी महाराज, दिगम्बर भरत गिरी सिकन्दर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी की बढ़ती लोकप्रियता और उत्तराखण्ड में भाजपा का बढ़ता कुनवा

मनीष खंडूरी ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा कांग्रेस-बसपा-सपा- आप सहित अन्य दलों के नेता कर रहे भाजपा ज्वाइन 10 हजार से अधिक नेता कर चुके हैं भाजपा ज्वाइन देहरादून। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री युवराज सिंह धामी के कार्यक्रम में अथाह की भीड़ उमड़ रही है। गढ़वाल और […]
धामी की बढ़ती लोकप्रियता और उत्तराखण्ड में भाजपा का बढ़ता कुनवा

You May Like