सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक और हवन

News Hindi Samachar

शिव पूजन के साथ प्रदेशवासियों के आरोग्य और शांति के लिए की प्रार्थना

गोरखपुर। सावन मास के पहले दिन शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धा और आस्था के साथ रुद्राभिषेक एवं वैदिक हवन अनुष्ठान संपन्न किया।

मुख्यमंत्री योगी ने शक्तिपीठ स्थित मंदिर में भगवान शिव का जल, दूध, ऋतुफल रस, बेलपत्र, दुर्वा और कमल पुष्प आदि से विधिवत रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मठ के आचार्यगणों और पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद की रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों के साथ अनुष्ठान सम्पन्न कराया।

रुद्राभिषेक और हवन के पश्चात मुख्यमंत्री ने संपूर्ण विश्व के कल्याण और प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांवड़ यात्रा के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

हरिद्वार। कांवड़ मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 91-9520625934 जारी किया है। इस नंबर पर श्रद्धालु किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव 24×7 साझा कर सकते हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हर कॉल […]
कांवड़ यात्रा के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

You May Like