सूडान में भारी बारिश से बाढ़, 50 से अधिक लोगों की मौत

News Hindi Samachar
काहिरा: सूडान में आई भीषण बाढ़ से अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और आठ हजार से अधिक मकान जलमग्न हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूडान की राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अब्दुल-जलील अब्दुल रहीम ने कहा कि उत्तरी कोर्दाफन प्रांत में 19 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद नील नदी प्रांत में सात लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी दारफुर क्षेत्र, जिसमें पांच प्रांत हैं, में 16 लोगों की मौत हुई है। देश की सरकारी सुना समाचार एजेंसी के अनुसार, अब्दुल रहीम ने कहा कि इस साल अब तक कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। अब्दुल रहीम ने कहा कि बाढ़ और भारी बारिश से 16 सरकारी केंद्र और करीब 40 दुकानें जलमग्न हो गई हैं और देश में कम से कम 540 फेदान (एकड़) खेत क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा है कि मई के बाद से पूर्वी अफ्रीकी देश में भारी वर्षा से अनुमानित 38,000 लोग प्रभावित हुए हैं। पिछले साल बाढ़ और भारी बारिश से 80 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और देश भर में हजारों मकान बाढ़ के पानी में बह गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत का जनमन 'आकांक्षी जनमन' है: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि आकांक्षी समाज किसी भी देश की सबसे बड़ी संपत्ति होता है। भारत का जनमन आकांक्षी जनमन है। देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण कर राष्ट्र […]
भारत का जनमन ‘आकांक्षी जनमन’ है: प्रधानमंत्री मोदी

You May Like