उत्‍तराखंड में ‘पहाड़ी AI’ लॉन्च, क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण को मिली डिजिटल ताकत

News Hindi Samachar

तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ

देहरादून। तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्रीय बोली-भाषाओं के संवर्धन एवं संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए ‘पहाड़ी AI’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक, ‘गढ़ रत्न’ नरेंद्र सिंह नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

‘पहाड़ी AI’ तकनीक में रुचि रखने वाले युवाओं, छात्रों एवं विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया गया एक अभिनव प्रयास है, जिसका उद्देश्य हमारी स्थानीय भाषाओं को डिजिटल युग में नई पहचान और वैश्विक मंच पर नई दिशा प्रदान करना है। यह पहल भाषा सीखने, समझने और संरक्षित करने को सरल बनाते हुए आने वाली पीढ़ियों को अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पहाड़ी भाषाएँ हमारी सांस्कृतिक विरासत की आत्मा हैं, और डिजिटल नवाचारों के माध्यम से इनका संरक्षण समय की आवश्यकता है। ‘पहाड़ी AI’ हमारी भाषाई धरोहर को सशक्त बनाते हुए युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

Next Post

सहकारिता मेलों में अब तक एक लाख किसान शामिल, चार लाख की सहभागिता का लक्ष्य

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को समन्वय व व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर सहकारिता मेलों की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली, जिसमें सहकारिता सचिव एवं निबंधक सहकारिता ने विभागीय […]
सहकारिता मेलों में अब तक एक लाख किसान शामिल, चार लाख की सहभागिता का लक्ष्य

You May Like