पहाड़ी गमछा भी उत्तराखंड की पहचान बनेगा : मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन सेंटर की ओर से तैयार किये गये पहाड़ी गमछे का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्मकमल टोपी के बाद पहाड़ी गमछा भी उत्तराखंड राज्य की पहचान बनेगा। स्थानीय परिवेश और शैली के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पहचान बनाने के प्रयासों से राज्य को भी पहचान मिलती है। इस मौके पर हिमालयन सेंटर के संस्थापक एवं सीईओ समीर शुक्ला ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास विभिन्न प्रांतों की भांति उत्तराखंड के अंगवस्त्रों को भी पहचान दिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आदेश चौहान प्रकरण को लेकर डीजीपी से की भेंट

देहरादून: कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर पार्टी विधायक आदेश चौहान के साथ पुलिस अधिकारियों के अमर्यादित व्यवहार को लेकर न्याय देने की मांग की। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी अशोक कुमार को बताया कि इस प्रकार से उधम सिंह नगर […]
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आदेश चौहान प्रकरण को लेकर डीजीपी से की भेंट

You May Like