बस ने मारी टक्कर, कार रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे गिरी

News Hindi Samachar

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में बस से लगी टक्कर के बाद दिल्ली की ओर से आ रही कार फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ सूखी नदी में जा गिरी। गनीमत रही कि काफी ऊंचाई से गिरने के बाद भी कार सवार दंपति को चोट नहीं आई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। कार के गिरने से फ्लाईओवर पर जाम लग गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार कार से नवीन रस्तोगी और उनकी पत्नी अंजू रस्तोगी निवासी अल्फा वन ग्रेटर नोएडा से हरिद्वार आ रहे थे। जब उनकी कार पतंजलि योगपीठ के सामने स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची कि पीछे से तेज गति से आती बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सूखी नदी में जा गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण कार पलट गई। लेकिन दंपति को कोई चोट नहीं आई।

कार के नीचे गिरते ही फ्लाईओवर और आसपास अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना बहादराबाद पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को कार से सकुशल बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता एम शशिधर रेड्डी

नई दिल्ली: तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए तेलंगाना कद्दावर नेता एम. शशिधर रेड्डी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, सर्बानंद सोनोवाल, तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. लक्ष्मण समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे । भाजपा मुख्यालय […]
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता एम शशिधर रेड्डी

You May Like