अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ में परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव की हुई एंट्री, फिल्म को बना देंगे ब्लॉकबस्टर

News Hindi Samachar

अक्षय कुमार ने बीती 9 सितंबर को अपने 57वें बर्थडे पर फैंस को नई फिल्म भूत बंगला का तोहफा दिया था। हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को प्रियादर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं. इससे पहले अक्षय कुमार के साथ प्रियादर्शन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म भूल भुलैया (2007) दी थी. अक्षय और प्रियादर्शन अब 14 साल बाद एक बार फिर धमाका करने आ रहे हैं. इस बीच फिल्म भूत बंगला की बाकी की स्टारकास्ट के नाम सामने आए हैं. आइे जानते हैं फिल्म में किन-किन स्टार्स की एंट्री हुई है।

फिल्म भूत बंगला में जिन स्टार्स की एंट्री हुई वो, अपनी कॉमेडी से कई फिल्मों को ब्लॉकबस्टर बना चुके हैं. साथ ही ये तीनों एक्टर अक्षय कुमार के साथ काम भी कर चुके हैं। इसमें पहला नाम है परेश रावल, दूसरा राजपाल यादव और तीसरा असरानी है. अक्षय कुमार के साथ यह कॉमेडी फिल्मों की यह तिकड़ी भूल भुलैया समेत फिल्म हेरा फेरी और गरम मसाला भी नजर आ चुकी है. वहीं, फिल्म में इन स्टार्स की एंट्री से अक्षय के फैंस के चेहरे खिल उठे हैं और फिल्म के हिट होने की गारंटी दे रहे हैं।

हालांकि मेकर्स की ओर से इन तीनों नामों पर अभी मुहर नहीं लगी है. लेकिन सिनेलवर्स का कहना है कि यह फिल्म तो हिट है. एक ने लिखा है, अक्षय और इस तिकड़ी की कोई फिल्म फ्लॉप नही है, भूत बंगला भी हिट होगी. एक और यूजर लिखता है कि लंबे अरसे बाद इन सभी को साथ में फिल्म में देखने का चांस मिलेगा. एक और यूजर लिखता है, भूत बंगला फिल्म भूल भुलैया से भी बड़ी हिट साबित हो सकती है. बता दें, फिल्म भूत बंगला अगले साल 2025 में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज डेट नहीं बल्कि अभी रिलीज ईयर से ही पर्दा हटाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, जानें कौन हैं नई सीएम और केजरीवाल ने उन्हें क्यों सौंपी यह जिम्मेदारी

नई दिल्ली। दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है, क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह अपने पद से इस्तीफा देंगे और उनकी जगह आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी। केजरीवाल ने रविवार, 15 सितंबर को ऐलान किया था कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से […]
आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, जानें कौन हैं नई सीएम और केजरीवाल ने उन्हें क्यों सौंपी यह जिम्मेदारी

You May Like