ज्योर्तिमठ में येलो और ग्रीन केटेगरी के भवनों को अस्थाई मरम्मत की मिली अनुमति

News Hindi Samachar

ज्योतिर्मठ आपदा- नवनिर्माण नहीं होगा सिर्फ मरम्मत होगी

चमोली। ज्योर्तिमठ में भू-धसाव से प्रभावित येलो और ग्रीन केटेगरी के आवासीय भवनों की अस्थाई मरम्मत के लिए प्रशासन ने अनुमति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने इसके आदेश जारी किए हैं। यह अनुमति इस शर्त पर दी गई है कि केवल भवनों की मरम्मत की जाएगी और किसी प्रकार का नवनिर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। भवन मालिकों को इस आशय का शपथ पत्र भी देना होगा कि वे केवल मरम्मत का कार्य करेंगे।

यह निर्णय तहसील ज्योर्तिमठ में 25 सितंबर 2024 को आयोजित बैठक में लिया गया, जिसमें मूल निवासी स्वाभिमान संगठन और भू-धसाव प्रभावितों ने प्रशासन से शीत ऋतु में ठंड से बचाव के लिए मरम्मत की अनुमति देने की मांग की थी। वर्ष 2023 में हुए भू-धसाव के कारण कई आवासीय भवनों में दरारें आ गई थीं, जिससे उन्हें तकनीकी टीम द्वारा असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। इन भवनों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है – रेड (482 भवन), ब्लैक (34 भवन), यलो (442 भवन), और ग्रीन (280 भवन)।

अभी तक 217 परिवारों को उनके क्षतिग्रस्त भवनों के लिए पूरी धनराशि वितरित की जा चुकी है, जबकि अन्य प्रभावित परिवारों को धनराशि नहीं मिल पाई है। इन परिवारों को आगामी शीत ऋतु में राहत देने के लिए अस्थाई मरम्मत की अनुमति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिथौरागढ़ जिले में जमीन की खरीद फरोख्त पर तलब की रिपोर्ट

उत्तराखण्ड में बाहरी व्यक्तियों की भूमि खरीद फरोख्त पर कड़ी नजर रखें प्रादेशिक सेना भर्ती में आये युवाओं के लंगर में पहुंचे सीएम आदि कैलाश के लिए संपर्क मार्ग को व्यवस्थित किया जाय-सीएम पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ की समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली। […]
पिथौरागढ़ जिले में जमीन की खरीद फरोख्त पर तलब की रिपोर्ट

You May Like