विद्युत कर्मियों के आवास पर विजिलेंस का छापा

News Hindi Samachar
हरिद्वार: देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने गुरुकुल नारसन बिजली घर के सरकारी क्वार्टर में रह रहे कर्मचारियों की बिजली चेकिंग की। इस दौरान दो कर्मचारी बिजली चोरी करते पकड़े गए, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं इसके अलावा मुंडियाकी गांव में भी 6 लोग विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। सभी के खिलाफ मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी गई है। विद्युत विभाग में तैनात कर्मचारी ही बड़े पैमाने पर विद्युत चोरी कर रहे हैं, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। दरअसल लंबे समय से हो रही शिकायत के बाद आखिरकार ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने गुरुकुल बिजली घर पर जाकर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह दोनों कर्मचारी बिजली के केवल में कट लगाकर चोरी कर रहे थे। बता दें कि लंबे समय से विद्युत चोरी की बात सामने आ रही थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। इस दौरान दो कर्मचारी बिजली चोरी करते पाए गए, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं इसके अलावा मुंडियाकी गांव में भी 6 लोग विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। सभी के खिलाफ मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी गई है। वहीं देहरादून से आई विजिलेंस की टीम में अधिकारी हनुमान, धनंजय और पुलिस फोर्स के साथ जेई ईश्वर चंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किये

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में सीरिया, चेक, कांगो, नाउरू और सऊदी अरब सहित पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किये। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति को अपना परिचय-पत्र पेश करने वालों में सीरियाई […]
पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किये

You May Like