निरंजनी अखाड़ा की पेशवाई की छड़ी, होदा सिंहासन प्रयागराज से हरिद्वार पहुंचा

News Hindi Samachar
निरंजनी अखाड़ा की पेशवाई की छड़ी, होदा सिंहासन प्रयागराज से हरिद्वार पहुंचा

रमता पंचों के लिए एसएमजेएन  कॉलेज में बन रही छावनी का संतों ने किया अवलोकन

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की पेशवाई का सामान प्रयागराज से हरिद्वार पहुंच गया। जिसमें श्री छड़ी, श्री होदा, श्री सिंहासन आदि लाया गया है। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के मैदान में रमता पंचों के लिए बन रही छावनी का पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी व श्री आनंद अखाड़ा के श्रीमहंतो ने अवलोकन किया। अखाड़ा सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि समय से सभी कार्य पूरे हो जायेंगे। पेशवाई के सामान की सुरक्षा के लिए मेला प्रशासन की तरफ से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि 25 फरवरी को रमता पंच हरिद्वार पहुंच जाएंगे। जमात की आने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गड्ढ़ा भराव के साथ ही अन्य कार्य कराए जा रहे। जल्द ही काम पूरे करवा दिए जाएंगे। टेंटो का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जल्द टैंट समेत सभी व्यवस्था पूरी हो जाएगी। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि रविवार को प्रयागराज से कुंभ में पेशवाही के लिए श्री छड़ी, श्री होदा, श्री सिंहासन आदि पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि अखाड़ा के इष्ट देव भगवान कार्तिकेय का सिंहासन, आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर के सिंहासन, छड़ी, भाले, होदा आदि सभी चांदी के होते हैं। यह सभी पेशवाई के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर के लिए होता है। क्योंकि अखाड़े के सभी आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर सभी पूजनीय होते हैं। सिंहासन महामंडलेश्वरों के लिए और भाला नागा सन्यासी लेकर चलते हैं। जबकि सिंहासन पेशवाई के दौरान अखाड़े से जुड़े महामंडलेश्वर के लिए होता है। इस अवसर पर श्रीमहंत राम रतन गिरी महाराज, आनंद अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत शंकरानंद सरस्वती, मनीष भारती महाराज, श्रीमहंत नरेश गिरी महाराज, श्रीमहंत राधे गिरी महाराज, दिगंबर बलबीर पुरी, गंगा गिरि, नीलकंठ गिरी, विनोद गिरी, महेश गिरी, अनुज पुरी, नीतीश पुरी, स्वामी मधुरवन व प्रचार्य डाॅ सुनील कुमार बत्रा आदि मौजूद रहे। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के साथ अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह एवं सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जमात के आगमन की मेला प्रशासन की तरफ से भी तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लॉ (आई.आई.एल.) का उद्घाटन समारोह

“आई.आई.एल., सतत शिक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देगा”: माननीय न्यायमूर्ति श्री उदय उमेश ललित, सर्वोच्च न्यायालय देहरादून:   इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लॉ (आई.आई.एल.) की नींव पट्टिका (foundation plaque) का अनावरण भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, माननीय न्यायमूर्ति श्री उदय उमेश ललित, माननीय न्यायाधीश श्री भूषण रामकृष्ण गवई और माननीय न्यायमूर्ति […]
इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लॉ (आई.आई.एल.) का उद्घाटन समारोह

You May Like