प्रधानमंत्री मोदी ने रजत जीतने पर भारतीय बैडमिंटन टीम को दी बधाई

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर भारतीय बैडमिंटन टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा- “बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के लिए किदांबी श्रीकांत,सात्विक साईराज रंकीरेड्डी, बी सुमित रेड्डी, लक्ष्य सेनो,चिराग शेट्टी, ट्रीसा जॉली,आकर्षी कश्यप, अश्विनी पोनप्पा, गायत्री गोपीचंद और पीवी सिंधु की भारतीय बैडमिंटन टीम को बधाई। उनकी उपलब्धि पर गर्व है।” उन्होंने कहा, “बैडमिंटन भारत में सबसे प्रशंसित खेलों में से एक है। राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक इस खेल को और अधिक लोकप्रिय बनाने और आने वाले समय में अधिक से अधिक लोगों को इसका अनुसरण करने में मदद करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अल जवाहिरी की आदत बनी उसकी मौत का कारण

वाशिंगटन: अल-कायदा के सरगना के तौर पर एक सप्ताहत तक आतंक का चेहरा रहे अयमान अल-जवाहिरी की बालकनी में बैठने की आदत उसकी मौत का कारण बनी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को अमेरिकी ड्रोन से दो हेलफायर मिसाइलों की फायरिंग ने जवाहिरी के साथ उसके आंतक के साम्राज्य […]
अल जवाहिरी की आदत बनी उसकी मौत का कारण

You May Like