पीएम मोदी ने बिहार के गुरुद्वारे पटना साहिब में की ‘सेवा’, यहां देखें वीडियो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (13 मई) को बिहार के पटना में गुरुद्वारा पटना साहिब में लंगर परोसा। इसका वीडियो लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच आया है। बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदान बेगुसराय, उजियारपुर, समस्तीपुर, मुंगेर और दरभंगा में सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में पीएम मोदी को भगवा पगड़ी में लंगर परोसते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने भगवा पगड़ी, सफेद कुर्ता पजामा और काले रंग की बास्केट पहनी है।

तख्त श्री पटना साहिब को तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब के नाम से भी जाना जाता है, जो राज्य की राजधानी में स्थित सिखों के पांच तख्तों में से एक है. तख्त का निर्माण 18वीं शताब्दी में गुरु गोबिंद सिंह के जन्मस्थान को चिह्नित करने के लिए महाराजा रणजीत सिंह द्वारा करवाया गया था. सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 1666 में पटना में हुआ था। उन्होंने आनंदपुर साहिब जाने से पहले अपने प्रारंभिक वर्ष भी यहीं बिताए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईपीएल 2024 के 63वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  अहमदाबाद। आईपीएल 2024 के 63वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 13 मई को खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर टीम ने पहले […]
आईपीएल 2024 के 63वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

You May Like