लद्दाख पहुंचे पीएम मोदी, कारगिल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar

नई दिल्ली। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  कारगिल (लद्दाख) पहुंचे जहां उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

क्यों हर साल मनाया जाता है कारगिल दिवस?
साल 1999 के मई के महीने से कारगिल युद्ध की शुरुआत हुए थी ये युद्ध पूरे दो महीने तक चला था. इस साल कारगिल युद्ध को हुए 25 साल पूरे हो गए हैं. हर साल कारगिल दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है. इस दिन देश के नायकों की बहादुरी और वीरता को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है. इस बार देश 25वां कारगिल दिवस मनाएगा.

ये दिन उन वीर जवानों को समर्पित है जिन्होंने अपने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था. जीवन का समर्पण करते हुए तमाम मुश्किलों को पार किया. 2 महीने चले इस युद्ध में 26 जुलाई, 1999 भारतीय सेना को जीत हासिल हुई थी. देश के वीरों की कहानी को देशभर के लोगों तक पहुंचाने के लिए हर साल 26 जुलाई को ये दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जलाशयों की रॉयल्टी फ्री डिसिल्टिंग की बनेगी नीति

बौर, हरिपुरा, तुमारिया, नानकसागर आदि जलाशयों में अत्यधिक सिल्ट बनी समस्या जलाशयों से सिंचाई, मत्स्य पालन व पर्यटन गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए डिसिल्टिंग जरूरी – मुख्य सचिव न्यायिक कार्मिकों के लिए बनने वाले 32 आवासीय भवनों के निर्माण का रास्ता साफ देहरादून। उत्तराखण्ड के बौर, हरिपुरा, तुमारिया, नानकसागर […]
जलाशयों की रॉयल्टी फ्री डिसिल्टिंग की बनेगी नीति

You May Like