प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे 5जी सेवाओं का शुभारंभ

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के छठे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। 5जी तकनीक निर्बाध कवरेज, उच्च डेटा दर, कम विलंबता और अत्यधिक विश्वसनीय संचार प्रदान करेगी। यह ऊर्जा दक्षता, स्पेक्ट्रम दक्षता और नेटवर्क दक्षता में वृद्धि करेगा। प्रधानमंत्री भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के छठे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। आईएमसी 2022 1 से 4 अक्टूबर तक न्यू डिजिटल यूनिवर्स की थीम के साथ आयोजित होने वाला है। यह प्रमुख विचारकों, उद्यमियों, नवोन्मेषकों और सरकारी अधिकारियों को एक साथ लाएगा और डिजिटल प्रौद्योगिकी के तेजी से अपनाने और प्रसार से उभरने वाले अद्वितीय अवसरों पर चर्चा और प्रदर्शन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने श्रीकोट पहुँचकर अंकिता भंडारी के परिजनों से घर पर जाकर की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के श्रीकोट में अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई कराते हुए अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। आज मुख्यमंत्री […]
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीकोट पहुँचकर अंकिता भंडारी के परिजनों से घर पर जाकर की मुलाकात

You May Like