राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर अमर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी अगुवाई की।

इस दौरान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी वहां उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में रविवार को स्वतंत्रता दिवस को भारतीयता का उत्सव बताते हुए पिछले 75 वर्षों के दौरान देश की विकास यात्रा का अभिनंदन किया। साथ ही आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक के कालखंड को अमृतकाल की संज्ञा दी।

उन्होंने कहा कि भारत में आजादी मिलने के बाद देश में लोकतंत्र की सफलता को लेकर व्यक्त की जा रही आशंकाओं को नकार दिया तथा लोकतंत्र की जड़ें गहरी होती गईं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश का आर्थिक विकास अधिक समावेशी हो रहा है तथा क्षेत्रीय विषमताएं भी कम हो रही हैं।

इस दौरान राष्ट्रपति ने देशवासियों के सामने स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक के कालखंड के लक्ष्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्ष की अवधि भारत के लिए ‘अमृतकाल’ है। हमारा संकल्प है कि इस अवधि में हम स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरी तरह साकार कर लेंगे। शताब्दी वर्ष में भारत एक ऐसा देश होगा, जो अपनी क्षमताओं और संभावनाओं को साकार रूप दे चुका होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिकी राष्ट्रपति व विदेश मंत्री ने दी भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर बधाई

वाशिंगटन: भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति व विदेशमंत्री ने बधाई दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि भारत की तरह अमेरिका भी गांधी के दिखाए रास्ते पर चल रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी […]
अमेरिकी राष्ट्रपति व विदेश मंत्री ने दी भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर बधाई

You May Like