मां हीरा बेन से मिले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लिया आशीर्वाद

News Hindi Samachar

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह अपनी मां हीरा बेन से आशीर्वाद लेने घर पहुंचे। हीरा बेन ने 100वें वर्ष में प्रवेश किया है। प्रधानमंत्री गुजरात के दौरे पर हैं। रातभर राजभवन में रुकने के बाद वे सुबह साढ़े छह बजे आम आदमी की तरह मां से मिलने पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने मां के साथ आधे घंटे से ज्यादा समय बिताया। वह मां के लिए खास तोहफा लेकर पहुंचे। उन्होंने मां हीराबा को लड्डू खिलाए और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने मां के पांव धोए और आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मां के आवास पर विशेष पूजा भी की। प्रधानमंत्री के रवाना होने के बाद समाज में प्रसाद का वितरण भी किया गया। मां का आशीर्वाद लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से पावागढ़ के लिए रवाना हो गए। पावागढ़ में वो विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

हीरा बेन के शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने की खुशी में अहमदाबाद के जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में साधु.संन्यासियों और कुछ परिवारों के लिए लघु भंडारे की तैयारी की गई है। भंडारे में दालए चावलए पूरी और मालपुवा परोसा जाएगा। मंदिर के महंत दिलीप दासजी ने कहा कि भंडारे में प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबा के परिवार के लोग भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच फिर कीव पहुंचे बोरिस जानसन, जेलेंस्की के साथ रणनीति पर की चर्चा

कीव: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। उन्होंने रूस के आक्रमण का सामना कर रहे राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। इस मुलाकात की सूचना बीबीसी ने शनिवार को दी। बीबीसी के मुताबिक जॉनसन ने कहा कि ब्रिटिश सरकार यूक्रेन के सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण देगी। इस […]
यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच फिर कीव पहुंचे बोरिस जानसन, जेलेंस्की के साथ रणनीति पर की चर्चा

You May Like