अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, कहा- बीजेपी ने नौजवानों का भविष्य किया खत्म 

News Hindi Samachar

एटा के लोगों को बीजेपी ने दिया धोखा, हर वादा निकला झूठा – अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश। एटा जिले में अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां से उन्होंने सपा प्रत्याशी लिए वोट मांगे। इस दौरान सपा मुखिया ने कहा कि ये चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, संविधान के भक्षक हैं। हम लोग रक्षा करना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को बीजेपी ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। सवाल करते हुए कहा कि कोई बताए क्या आय दोगुनी हुई। 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है।

नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है। अखिलेश यादव ने संघ को सबसे खतरनाक परिवार बताया। उन्होंने कहा कि यादवों का नाम लेकर हमें बदनाम करते हैं, पीडीए परिवार घबराए हुए हैं। झूठे मुकद्दमे लगाए गए। कोरोना वैक्सीन लगाने वाली कंपनी को डराकर चंदा वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईपीएल 2024 के 47वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी कोलकाता नाइट राइडर्स 

कोलकाता। आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (DC)से होनी है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीजन में एक बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें केकेऔर ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराया […]
आईपीएल 2024 के 47वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी कोलकाता नाइट राइडर्स 

You May Like