पुतिन ने फिर की भारत की तारीफ

News Hindi Samachar

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एकबार फिर भारत और भारतीयों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं और यह विकास की राह में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा। इसमें किसी को संदेह नहीं करना चाहिए।

रूसी राष्ट्रपति ने 4 नवंबर को रूस के एकता दिवस पर भारत की शानदार क्षमताओं का जिक्र करते हुए तारीफ की। पुतिन ने कहा कि करीब डेढ़ अरब लोग भारत की सबसे बड़ी संभावना हैं। वहां पर प्रतिभाशाली लोगों की बड़ी जमात है। पुतिन ने अफ्रीका में उपनिवेशवाद, भारत की क्षमता और रूस की ‘अद्वितीय सभ्यता तथा संस्कृति’ का जिक्र किया।

यह पहली बार नहीं है जब पुतिन ने भारत की तारीफ की हो। कुछ दिन पहले पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सच्चा देशभक्त बताया था। पुतिन ने कहा था कि भारत की हमेशा एक स्वतंत्र विदेश नीति रही है और रूस से हमेशा ही विशेष संबंध रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री आज जाएंगे राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास का दौरा करेंगे। डेरा ब्यास जालंधर-अमृतसर मार्ग पर है। प्रधानमंत्री के डेरा ब्यास जाने के कार्यक्रम की घोषणा के बाद डीजीपी गौरव यादव अमृतसर पहुंच गए हैं। डीजीपी यादव शुक्रवार अमृतसर पहुंचे। डेरा ब्यास में अन्य धर्मों के गुरु […]
प्रधानमंत्री आज जाएंगे राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास

You May Like