राज्यसभा सांसद बंसल जी ने राष्ट्रपति श्री कोविंद जी से शिष्टाचार भेंट कर महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया

News Hindi Samachar
राज्यसभा सांसद बंसल जी ने राष्ट्रपति श्री कोविंद जी से शिष्टाचार भेंट कर महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया

नई दिल्ली। दिल्ली मे उत्तराखण्ड़ से नवनिर्वचीत राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी से शिष्टाचार भेंट की व उनका स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी से भेंट की। करीब 1 घंटे चली इस मुलाकात के दौरान बंसल ने नवसंवत्सर व हिन्दू नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी। बंसल जी ने महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को उनके संयुक्त संसदीय सत्र के अभिभाषण के लिए बधाई देते हुए उसे भारत की प्रगति का पाथेय बताया व कहा कि विषम परिस्थितियों में भारत सरकार द्वारा पेश एतिहासिक बजट भारत की प्रगति मे मील का पत्थर साबित होगा व उससे सभी क्षेत्रों मे सर्वागीण विकास होगा ।

सांसद नरेश बंसल जी ने उत्तराखंड मे केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चल रहे विकास कार्यो की जानकारी महामहिम राष्ट्रपति जी को दी।राष्ट्रपति श्री कोविंद से राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद किया। दोनों के बीच उत्तराखंड व देश से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुईं ।

सासंद बंसल जी ने महामहिम राष्ट्रपति जी को मां भगवती की प्रसाद स्वरुप चुनरी व श्री वाल्मिकी रामायण जी भेंट की। सासंद बंसल ने कुंभ मेला पर भी एक पुस्तक महामहिम राष्ट्रपति महोदय को भेंट की व उन्हे सपरिवार देवभूमि उत्तराखंड के पुण्य क्षेत्र हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया।
महामहिम ने बंसल जी को राज्य सभा मे निर्वाचन पर बधाई और शुभकामनाएं दी व बंसल जी ने महामहिम राष्ट्रपति जी का मार्गदर्शन लिया। इस अवसर पर सासंद बंसल जी के साथ श्री सिद्धार्थ बंसल जी (सह संयोजक आई टी प्रकोष्ठ युवा मोर्चा भाजपा उत्तराखंड) भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेलाधिकारी की अध्यक्षता में कुम्भ से सम्बन्धित स्थाई/अस्थाई कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक

हरिद्वार। मेला अधिकारी श्री दीपक रावत की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) में कुम्भ से सम्बन्धित स्थाई/अस्थाई कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मेला अधिकारी ने सर्वप्रथम सड़कों के कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में अधिकारियों से पूछा। अधिकारियों ने बताया कि तपोवन में 15 फरवरी […]
मेलाधिकारी की अध्यक्षता में कुम्भ से सम्बन्धित स्थाई/अस्थाई कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक

You May Like