देहरादून: सूचना महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे मेहरबान सिंह बिष्ट को हटाकर आईएएस रणबीर सिंह चैहान को सूचना महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए थे। जिसके बाद आईएएस रणबीर सिंह चैहान ने बुधवार को सूचना महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल ली है।
परिवहन निगम और एमडीडीए जैसी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे रणवीर सिंह चैहान पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पहुंचकर पदभार ग्रहण करने के बाद महानिदेशक रणवीर सिंह चैहान ने बताया कि राज्य सरकार जो जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित करती है या फिर जो पॉलिसी बनाई जाती है।
उसकी सही सूचना जनता तक पहुंचाया जा सके ताकि सरकार की मेहनत का लाभ आम जनता उठा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और मीडिया के बीच परस्पर संवाद रखा जाएगा, ताकि जनता के बीच सरकार की बात को पहुंचाया जा सके।
इसके साथ ही मीडिया और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के बीच परस्पर संबंध में स्थापित करने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की कोई न हो।


Hi,I reviewed newshindisamachar.com and noticed a few things that may be causing you to lose potential visitors, customers, and sales.
I prepared a free report showing what I found and what could be improved.
Want to see it? Just reply YES and I’ll send you the report.
To unsubscribe, please reply with subject: Unsubscribe !newshindisamachar.com