जनपद हरिद्वार में हर्षोल्लास पूर्वक गणतन्त्र दिवस मनाया गया

News Hindi Samachar
जनपद हरिद्वार में हर्षोल्लास पूर्वक गणतन्त्र दिवस मनाया गया

हरिद्वार। 72 वां गणतन्त्र दिवस जनपदभर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जनपद के सभी सरकारी/अर्द्ध सरकारी कार्यालयों/भवनों एवं जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी0 रविशंकर ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा गणतन्त्र का संकल्प दोहराया। जिलाधिकारी ने आनंदमयी सेवासदन की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर पुरस्कृत किया।


मुख्य कार्यक्रम रोशनाबाद स्थित पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुए। पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के शहरी विकास मंत्री माननीय मदन कौशिक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा यातायात पुलिस दस्ता, सशस्त्र पुलिस टुकड़ी, नागरिक पुलिस टुकड़ी, पुलिस बैण्ड, इंटरसेप्टर, डाॅग स्कवायड, बम निरोधक दस्ता, का्रउड कंट्रोल, फायर इमरजेंसी दस्तों की सलामी ली।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के कार्ड कैबिनेट मंत्री द्वारा 15 ग्रामीणों को दिये गये। स्वामित्व योजना के लाभार्थियों द्वारा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। माननीय मंत्री ने कोरोनो अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये। सिडकुल की विभिन्न ईकायों को भी कोरोनो अवधि में आगे आकर सीएसआर सहायता देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नामित औद्योगिक इकाईयो को कैबिनेट मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर जनपदवासियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए श्री मदन कौशिक ने कहा कि इस वर्ष का गणतंत्र दिवस हम सब अलग माहौल मे मना रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में हर तरफ एकजुटता देखने को मिली। देश राज्य सरकारों ने इस महामारी में एकजुट होकर इस चुनौती से लड़ाई लड़ी है और अब स्वदेशी वैक्सीन से आत्मनिर्भर भारत के रूप में इस लड़ाई पर विजय प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं।
राज्य लाॅकडाउन जैसी चुनौती के बाद फिर से एक मजबूत अर्थव्यव्यवस्था की ओर बढ़ा है। राज्य ने इन चार वर्षो में अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की। अन्य राज्यों से एअर कनेक्टिविटी, युवाओं को रोजगार, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से आत्मनिभर्र भारत की संकल्प को मजबूत किया है। किसानों को 0 प्रतिशत पर ऋण, स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक अवसर का भी कार्य किया है। मास्क, वेंटिलेटर, दवा, पीपीई किट, वैक्सीन न केवल देश ने बनाये बल्कि अन्य देशों को पूर्ति भी की। श्री कौशिक ने कार्यक्रम में आये स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से भेंट भी की।
कार्यक्रम में कृषि, महिला बाल विकास, मत्स्य विभाग, उद्यान, चिकित्सा विभाग द्वारा राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजना जिला पंचायती राज विभाग की स्वामित्व योजना, जल जीवन मिशन हर घर नल से जल, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, स्वयं सहायता समूहो की जागरूकता केे लिए आकर्षक झांकियां भी परेड के बाद निकाली गयी।
मा0 मंत्री द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा नामित साइनोकेम फार्मासिटिकल लिमि0 सिडकुल हरिद्वार, एचपीसीएल सिडकुल इंडस्ट्रियल एरिया लंढौरा लक्सर, प्राइम इंडस्ट्रिीज सिडकुल, सूर्या प्रोसेस्ड फूडस प्रा0लि0 सिडकुल हरिद्वार, जुबिलैन्ट भगवानपुर रूड़की, हैवल्स लि0 सिडकुल हरिद्वार, हीरो मोटो काॅर्प लि0 सिडकुल हरिद्वार, आईटीसी लि0 सिडकुल हरिद्वार, विप्रो लि0 सिडकुल हरिद्वार, गोदरेज एण्ड बाॅयस मैन्युफैक्चरिंग कं0लि0 सिडकुल हरिद्वार, अल्टीमेट फलेक्सी पैक लि0सिडकुल हरिद्वार, एसबीएल इंडस्ट्रिीज प्रा0लि0 सिडकुल हरिद्वार, हिन्दुस्तान यूनिलीवर सिडकुल हरिद्वार, लोटस ब्यूटी काॅस्मेटिक प्रा0लि0 सिडकुल हरिद्वार औद्योगिक इकाईयो को भी कैबिनेट मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतमाता मन्दिर समन्वय ट्रस्ट ने दी सवा लाख समर्पण निधि

हरिद्वार। राम जन्मभूमि मंदिर निधि अभियान के तहत समन्वय सेवा ट्रस्ट व भारत माता मंदिर द्वारा 1,25,000 समर्पण निधि का चेक विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी को सौंपा। इस मौके पर स्वामी अखिलेश्वरानन्द महाराज ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का सपना गुरुदेव ब्रह्मलीन […]
भारतमाता मन्दिर समन्वय ट्रस्ट ने दी सवा लाख समर्पण निधि

You May Like