जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा बीस सूत्री कार्यों, टास्क फोर्स एवं फ्लैगशिप स्कीमों की समीक्षा

News Hindi Samachar
जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा बीस सूत्री कार्यों, टास्क फोर्स एवं फ्लैगशिप स्कीमों की समीक्षा

हरिद्वार। मा0 उपाध्यक्ष (कैबीनेट मंत्री स्तर) राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति, उत्तराखण्ड श्री शेरसिंह गढ़िया ने जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी रविशंकर, मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत तोमर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बीस सूत्री कार्यों, टास्क फोर्स एवं फ्लैगशिप स्कीमों की समीक्षा की। अधिकारियों ने भारत सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं, अमृत, शहरी विकास आजिविका मिशन, अटल आयुष्मान योजना, कौशल विकास योजना, पेयजल आपूर्ति, जल जीवन मिशन, जनधन, मुद्रा उरेडा की येाजनाओं के बारे में जनपद को मिले लक्ष्य व सापेक्ष प्रगति के बारे में जानकारी दी।
श्री गढ़िया ने कहा कि विभागों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिले में बनायी गयी टास्क फोर्स में नियुक्त अधिकारियों को अपनी प्रगति आख्या नियमानुसार देना है, जो भी अधिकारी निरीक्षण करते हैं, वह अभ्युक्ति काॅलम में अपनी अभियुक्ति अनिवार्य रूप से भरें। इस काॅलम को शून्य लिखकर रिक्त न छोडें। जिले की विकास योजनाओ के लक्ष्य प्राप्ति व योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए टास्क फोस की अभियुक्ति महत्वपूर्ण है।
उज्ज्वला, जनधन, मुद्रा आदि योजनाओं में लक्ष्य की प्रगति शत प्रतिशत प्राप्त कर ली गयी है। शेष योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति सीमा मार्च-अप्रैल है जिनको पूर्ण कर लिया जायेगा।
उपाध्यक्ष ने कोरोना काल के दौरान खाद्यान्न वितरण की स्थिति की समीक्षा की। कोरोना काल के दौरान सरकारी मद से 38500 राशन किट वितरित की गयी। जबकि सामाजिक संस्थाओं व निजी सहयोग जिले में भोजन और खाद्यान वितरण कार्य व्यापक स्तर पर किये जाने की जानकारी अधिकारियों ने दी।
सीडीओ ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजनांतर्गत सहयोग न करने वाले बैंको के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई तथा इन बैंको से जिला स्तर पर जमा सरकारी जमा को निकाल कर योजनाओं में सहयोग कर रहे बैंकों में जमा करायी जाने की जानकारी दी।
उपाध्यक्ष ने अटल आयुष्मान योजना, जल जीवन मिशन में प्रगति लाने, कौशल विकास योजना स्किल्ड युवाओं की कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिये।
कृषि विभाग की योजनाओं से किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न रेखीय विभागों की योजनाओं को संकलित कर किसानों को लाभान्वित किया जाने की बात कही।
बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों को सीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

देहरादून:  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ, दिल्ली में उत्तराखण्ड की झांकी में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राजपथ पर उत्तराखण्ड राज्य की ओर से ‘‘केदारखण्ड’’ की झांकी प्रस्तुत की गई।  उत्तराखण्ड की झांकी […]
उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों को सीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

You May Like