खनन कारोबारियों से लूट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

News Hindi Samachar

हरिद्वार: दो खनन कारोबारियों से लक्सर क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट की 78 हजार की नकदी, मोबाइल और पर्स बरामद कर लिया है।

लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमेंद्र सिंह नेगी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती रात को लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित झिवारेड़ी इस्माइलपुर तिराहे पर लंढौरा निवासी दो खनन कारोबारियों से तमंचे के बल पर पांच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर बदमाशों की धर पकड़ के प्रयास शुरू कर दिए। सीसीटीवी और बदमाशों का सुराग हाथ लगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस्माइलपुर गांव के पास टीन शेड के पास से 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में महफूज और फरमान के पास से दो देशी तमंचे बरामद हुए हैं। महफूज कलियर थाना क्षेत्र के बाजूहेड़ी गांव का निवासी है, जबकि फरमान, सावेज अनज और सागर लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के निवासी है। इनके पास से लूटी गई 78 हजार की नकदी, मोबाइल और पर्स बरामद किया गया है। पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पश्चिम बंगाल और मणिपुर के राज्यपालों ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल और मणिपुर के राज्यपालों ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए यह जानकारी दी। ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।” एक अन्य ट्वीट में कहा, “मणिपुर […]
पश्चिम बंगाल और मणिपुर के राज्यपालों ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

You May Like