रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सहयोगी अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी की हत्या

News Hindi Samachar
मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी अलेक्जेंडर दुगिन की पत्रकार बेटी दरिया दुगिन की हत्या कर दी गई। दरिया दुगिन कार से घर जा रही थीं। उनकी कार में धमाका किया गया। इसके बाद कार में आग लग गई। आग में झुलसी दरिया की जान चली गई। रूसी दार्शनिक अलेक्जेंडर दुगिन को दुनिया में ‘पुतिन के मस्तिष्क’ के रूप में जाना जाता है। अलेक्जेंडर दुगिन प्रमुख राष्ट्रवादी विचारक हैं। वह रूसी राष्ट्रपति के करीबी हैं। रूसी मीडिया आउटलेट 112 के मुताबिक पिता-पुत्री शनिवार शाम को निशाना बनाई गई कार से एक कार्यक्रम से लौटने वाले थे। अंतिम समय में दुगिन ने अपना वापसी का कार्यक्रम बदल लिया। बेटी अकेले कार से रवाना हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेटी की मौत से दुगिन गहरे सदमे में हैं। यह वाकया मास्को के ओडिंटसोवो जिले में एक राजमार्ग पर हुआ है। अभी तक रूसी अधिकारियों ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। दार्शनिक की बेटी दरिया प्रमुख पत्रकार थीं। उन्होंने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन किया था। अलेक्जेंडर के लेखन को व्लादिमीर पुतिन के विश्वदृष्टि को गहराई से आकार देने का श्रेय दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से तीन घंटे बंद रहा यातायात

देहरादून: मसूरी-देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के पास शनिवार देरशाम भारी भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया। जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भूस्खलन से कई वाहन मलबा की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। लोक निर्माण विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद […]
मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से तीन घंटे बंद रहा यातायात

You May Like