संकष्टी चतुर्थीः गुरूवार कोभगवान गणेश की उपासना का खास दिन

देहरादून। विघ्नहर्ता भगवान गणेश की उपासना का खास दिन संकष्टी चतुर्थी कल यानी 19 अप्रैल को है। हर साल ज्येष्ठ माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है।
आचार्य डा सुशांत राज ने बताया कि धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार यह दिन श्रीगणेश को प्रसन्‍न करने के लिए खास माना जाता है। दिनभर व्रत करने के बाद रात को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद व्रत संपन्‍न होता है। उदायतिथि के अनुसार 19 मई को चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा घास भी अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दूर्वा घास चढ़ाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। इस व्रत में चांद की पूजा का भी महत्व होता है। इसलिए चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत खोलें।धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार संकष्टी चतुर्थी का व्रत और पूजन करने से घर से सभी नकारात्मक प्रभाव नष्ट होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। संकष्टी व्रत करने से गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है और सारी बाधाएं दूर होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम ने किया औचक निरीक्षण ,80 प्रतिशत कर्मचारी मिले नदारद,आरटीओं सस्पेंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजधानी देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह करीब दस बजे मुख्घ्यमंत्री के अचानक आरटीओ पहुंचने से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के छापे के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बेहद कम संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान 80 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित […]
सीएम ने किया औचक निरीक्षण ,80 प्रतिशत कर्मचारी मिले नदारद,आरटीओं सस्पेंड

You May Like