बाघ के हमले में मृत रानी देवी के परिजनों से मिले सतपाल महाराज

News Hindi Samachar

महाराज ने रानी देवी की मौत को बताया अत्यंत दुखद, कहा—सरकार पीड़ित परिवार के साथ

पौड़ी गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पोखड़ा ब्लॉक के बगड़ीगाड़ क्षेत्र में बाघ के हमले में दिवंगत हुई रानी देवी के परिजनों से मुलाकात की। मंत्री महाराज ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। महाराज ने ईश्वर से दिवंगत रानी देवी की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस गहन पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Next Post

उत्तराखंड में दिसंबर माह से बाहरी वाहनों पर लगेगा ग्रीन सेस

FASTag से होगी ऑटोमेटिक वसूली, राज्यभर में 40 से अधिक ANPR कैमरे सक्रिय देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों पर ग्रीन सेस लागू करने का निर्णय लिया है। यह प्रावधान दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा, जिसके तहत राज्य की सीमा में प्रवेश करते […]
उत्तराखंड में दिसंबर माह से बाहरी वाहनों पर लगेगा ग्रीन सेस

You May Like