सतपाल महाराज नेे की उपराष्ट्रपति से भेंट, उत्तराखंड आने का दिया न्यौता

News Hindi Samachar
देहरादून: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्यौता दिया। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से उनके मौलाना आजाद रोड़, दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्यौता देने के साथ-साथ राज्य में पर्यटन क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न कार्यों से अवगत कराया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड को मिले बेस्ट एडवेंचर टूरिज़्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए दिये गये प्रथम पुरस्कार के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए इसके लिए उनका आभार जताया। महाराज ने उपराष्ट्रपति से हुई बातचीत में उन्हें बताया कि प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नीति, माणा जैसे सीमान्त गांवों में पर्यटन गतिविधियों को संचालित कर रही है। अमरनाथ की भांति नीति घाटी स्थित टिम्मरसैण महादेव में बनने वाले बरफानी शिवलिंग के दर्शन हेतु जहाँ एक ओर अनेक श्रृद्धालु वहाँ दर्शनार्थ आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर एक समय भारत-तिब्बत व्यापार के लिए मशहूर रही गरतांग गली के जीर्णाेद्वार के बाद वहां भी बड़ी संख्या में पर्यटक आने लगे हैं।उन्होने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से हुई चर्चा के दौरान उन्हें बताया कि जब वह रेल राज्य मंत्री थे तो ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था जो आज बनकर तैयार हो रहा है। परियोजना के निर्माण कार्यों के दौरान कुछ लोगों के घरों में दरारें आई हैं जिसके लिए उन्हें शीघ्र ही मुआवजा दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीत का ऐसा जज्बा और जुनून रखें जो आपको बुलंदियों की ऊंचाई तक ले जाए: राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि खिलाड़ी जीत का ऐसा जज्बा और जुनून रखें जो आपको बुलंदियों की ऊंचाई तक ले जाए। ऊंची सोच, ऊंचे सपने देखकर उस ओर दृढ़ निश्चय के साथ मेहनत करें। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि अभी से राष्ट्रीय एवं ओलंपिक खेलों […]
जीत का ऐसा जज्बा और जुनून रखें जो आपको बुलंदियों की ऊंचाई तक ले जाए: राज्यपाल

You May Like