सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव

News Hindi Samachar

देहरादून:  सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बहे व्यक्ति की तलाश में SDRF ने सर्च अभियान चलाकर शव बरामद कर लिया। SDRF जवानों ने करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास से शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह CCR/आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक व्यक्ति के पानी में बहने की सूचना SDRF को मिली। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा स्थित SDRF टीम एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के बाद SDRF टीम ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान शुरू किया। लगातार तलाश के दौरान जवानों ने सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर लिया।

शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान नौथ राम (लगभग 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत

हरिद्वार में संत समागम में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश: बार-बार चुनाव विकास में बाधक हरिद्वार:  हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत

You May Like