बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित

News Hindi Samachar

हरिद्वार-  आपदा नियंत्रण कक्ष हरिद्वार के माध्यम से SDRF पोस्ट बहादराबाद को सूचना प्राप्त हुई कि बिशनपुर कुंडी क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ व्यक्ति नदी के दूसरी ओर स्थित टापू पर फंस गए हैं।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट बहादराबाद से अपर उप निरीक्षक प्रविंद्र धस्माना के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत SDRF टीम द्वारा त्वरित एवं कुशलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने बिशनपुर कुंडी घाट के समीप गंगा नदी के दूसरी ओर टापू पर फंसे सभी 07 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी के किनारे पहुंचाया।

SDRF जवानों की तत्परता, साहस एवं कुशल रेस्क्यू कार्यवाही के चलते सभी सातों व्यक्तियों को सकुशल बचा लिया गया।

Next Post

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड कर रहा विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित- रेखा आर्या सोमेश्वर /अल्मोड़ा: राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत सोमेश्वर विधानसभा के स्याहीदेवी मंडल के शक्ति केंद्र रमड़ा, डांगीखोला, गुरना एवं कयाला में शक्ति केंद्र सम्मेलनों का आयोजन […]
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या

You May Like