अपने ही परिवार के 12 सदस्यों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

News Hindi Samachar

तेहरान। ईरान के केरमान प्रांत में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के 12 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि, तीन अन्य गोली लगने से घायल हो गए। केरमान के पुलिस कमांडर नासिर फरशीद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना फरयाब काउंटी में स्थानीय समयानुसार सुबह 4.30 बजे (01.00 जीएमटी) की है। 25 वर्षीय हथियारबंद व्यक्ति ने दो घरों में अपने दो सौतेले भाइयों और उनके परिवार के सदस्यों पर फायरिंग की।

नासिर फरशीद ने कहा कि आरोपी ने ‘पारिवारिक मतभेदों’ के कारण इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। राज्य मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, केरमान के न्याय विभाग के प्रमुख इब्राहिम हामिदी के अनुसार, व्यक्ति ने अपराध के लिए कलाश्निकोव राइफल का इस्तेमाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड की जयंती ने ऊंची छलांग लगाते हुए बोस्टन मैराथन में बनाया स्थान

जयंती का 128वीं बोस्टन मैराथन में चयन 15 अप्रैल को बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा 128वीं बोस्टन मैराथन का आयोजन किया जाएगा देहरादून। उत्तराखंड के एक छोटे से गांव की जयंती ने अपने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। बचपन से ही संघर्षमय जीवन […]
उत्तराखंड की जयंती ने ऊंची छलांग लगाते हुए बोस्टन मैराथन में बनाया स्थान

You May Like