श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने टपकेश्वर महादेव में टेका मत्था

News Hindi Samachar
मंदिर समिति ने वैदिक परंपरा के अनुसार किया महाराज  का स्वागत
टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी महाराज के साथ की विशेष पूजा अर्चना
देहरादून। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने मंगलवार को टपकेश्वर महादेव के दर्शन किए। मंदिर समिति के द्वारा वैदिक परंपरा के अनुसार श्री महाराज जी का स्वागत एवम् अभिनंदन किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी महाराज के साथ विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने उत्तराखण्डवासियों की सुख, शांति व समृद्धि के लिए विशेष अरदास भी की।
मंगलवार दोपहर को श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज टपकेश्वर मंदिर पहुंचे। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज के गद्दीनशीन होने के बाद महाराज उनसे भेंट के लिए पहुंचे।
108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज को विशेष रूप से टपकेश्वर महादेव मंदिर में आने का निमंत्रण दिया था। श्री महाराज जी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया व विशेष मंत्रोच्चरण के बीच पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज,  108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी महाराज  व उपस्थित साधु संतों के मध्य धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केजरीवाल की कहानियों का अंत नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ड्रामे और उनकी कहानियों का अंत ही नहीं हो रहा है। उनकी सरकार ने एक बार फिर विधानसभा में विश्वास मत पेश कर दिया। किसी ने उनके बहुमत पर अविश्वास नहीं जाहिर किया था और न कहीं से उनकी सरकार को खतरा दिख रहा […]
केजरीवाल की कहानियों का अंत नहीं

You May Like