प्रदेश में आज बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बूंदाबांदी जारी

News Hindi Samachar

गंगोत्री धाम में शुरू हुई बर्फबारी

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25 डिग्री किया गया दर्ज 

यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ में भी बना हुआ बर्फबारी का मौसम

उत्तरकाशी। प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। मौसम के करवट बदलते ही बीते दिनों की तुलन में ठंड में इजाफा हुआ है। कई जिलों में बूंदाबांदी जारी है। वहीं गंगोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ में भी बर्फबारी का मौसम बना हुआ है। निचले इलाकों में बादल छाने से ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों की रानी मसूरी में भी हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवा भी चल रही है। हल्की बूंदाबांदी के बाद छाए घने बादल से तापमान में गिरावट आई है। चमोली कर्णप्रयाग में सोमवार रात्रि से मौसम खराब हुआ। मंगलवार तड़के हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश बताई गई थी। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई। टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक गर्म मुक्तेश्वर रहा। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री इजाफे के साथ 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिटकुल के 65 कार्मिकों को मिली पदोन्नति

प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने दी बधाई, बोले, पिटकुल के बेहतर प्रबंधन में दें अपना योगदान देहरादून। पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में वित्तीय स्तरोन्नयन हेतु गठित समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न संवर्गों के 65 कार्मिकों को एसीपी को मंजूरी दी गयी। बैठक में […]
पिटकुल के 65 कार्मिकों को मिली पदोन्नति

You May Like