बदरीनाथ हाईवे भारी मलबा आने से सिरोबगड़ फिर बंद

गुप्तकाशी: लगातार मलबा और बोल्डर गिरने से एक बार फिर सीरोबगड़ आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ के पास निरन्तर मलबा गिरने से अवरुद्ध है। इसका वैकल्पिक मार्ग खांकरा छांतीखाल श्रीनगर वाला रास्ता भी बन्द है।

इसके अलावा तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली मार्ग पाला कुराली में बन्द है। केदारनाथ हाईवे मेदनपुर भटवाड़ी सैंण के पास पहाड़ी से निरन्तर मलबा और पत्थर गिर रहे हैं, जिस कारण बंद है।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा यातायात रोके जाने को लेकर सीमावर्ती जनपद पौड़ी और टिहरी से निरन्तर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संसद के केंद्रीय कक्ष में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री […]
संसद के केंद्रीय कक्ष में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

You May Like