एसी की आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की हुई मौत

News Hindi Samachar

 बेटे की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

फरीदाबाद। फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी में एक बड़ा हादसा हो गया। मकान के बाहर लगे एसी की आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जो धीरे-धीरे पूरे फ्लैट में फैल गई। आग और धुएं के कारण घर में फंसे परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू और बेटी सुजान शामिल हैं। वहीं बेटा आर्यन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में परिवार का पालतू कुत्ता भी मारा गया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद परिवार बचने के लिए नीचे उतरा, लेकिन सीढ़ियों में घना धुआं भर जाने के कारण वे दूसरी मंजिल पर ही फंस गए। दम घुटने से पति-पत्नी, बेटी और कुत्ते की मौत हो गई। इस घर की तीसरी मंजिल भी इन्हीं की थी, लेकिन वह खाली थी।

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस

छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से फिजियोथेरेपी का महत्व बताया देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सोमवार को वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने […]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस

You May Like