प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने में ऊर्जा कर्मी बनें सहयोगीः मुख्यमंत्री

News Hindi Samachar

#योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी #प्रदेश की आर्थिकी का आधार बने ऊर्जा क्षेत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यूजेवीएनएल को स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने ऊर्जा कर्मियों से प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने में सहयोगी बनने तथा जल विद्युत योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये जाने की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के समय राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को आर्थिकी का आधार माना गया था किन्तु पिछले कुछ सालों में इस दिशा में प्रगति कुछ धीमी रह गई। हम इस दिशा में कैसे तेजी से आगे बढ़ सके, इस दिशा में प्रयास किये जाने होंगे। इस दिशा में इस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों का भी सहयोग लिये जाने की बात मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिये किये जाने वाले प्रयासों के लिये हमें हर समय शिक्षार्थी बनना होगा। हमें अपने विभाग व संस्थानों की अच्छाई के साथ प्रगति की दिशा में बाधक बनने वाली समस्याओं के निराकरण पर भी ध्यान देना चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति में कहां कमी रह गई इस पर भी चिन्तन की उन्होंने जरूरत बतायी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जीरो पेंडेसी पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिये हर क्षेत्र के लिये सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण तीन मूल मंत्र निर्धारित किये गये हैं। कोई भी फाइल हो इसका निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर हो जाना चाहिए। इसका सभी को ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने दायित्वों के निर्वहन में सूर्य को अपना प्रेरणा स्त्रोत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के विकास का विजन दिया है। प्रधानमंत्री ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक हमारा राज्य हर क्षेत्र में विकसित सक्षम व आदर्श राज्य बने इसके लिये भी हम सबको सहायोगी बनाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

देहरादून। कैंट विधानसभा के राजेंद्रनगर गली नंबर 11 में प्रदेश महामंत्री और पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैंप कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमें अधिक से […]
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

You May Like