…तो अब हरिद्वार के अखाड़े से होगी हरीश पुत्र वीरेंद्र की लांचिंग

News Hindi Samachar

हरीश रावत की पुरजोर डिमांड पर पुत्र वीरेंद्र को मिलेगा पॉलिटिकल ब्रेक

तो अब त्रिवेंद्र का मुकाबला करेंगे वीरेंद्र!

23 मार्च को रामपुर तिराहे से दून तक चलेगा पिता-पुत्र का राजनीतिक रथ

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस के टिकट को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। कांग्रेस हाईकमान व प्रदेश के अन्य नेता पूर्व सीएम हरीश रावत को हरिद्वार से चुनाव लड़वाने पर जुटे हुए हैं। लेकिन हरदा अभी भी अपने पुत्र वीरेन्द्र को ही हरिद्वार के रण में उतारने की जिद पकड़े हुए है। शुक्रवार की रात 10 बजे तक भी हरिद्वार और नैनीताल से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं हुआ। जबकि हाईकमान की पहली पसंद हरिद्वार से हरीश रावत और नैनीताल से पूर्व सांसद महेन्द्रपॉल बने हुए हैं।

सब कुछ फाइनल होने के बाद शुक्रवार को हरीश रावत ने एक बार फिर हाईकमान से अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए दबाव बनाया है। दिल्ली से मिल रही खबरों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि हाईकमान हरीश रावत के पुत्र मोह के आगे झुक सकता है। और हरीश की जगह उनके पुत्र वीरेंद्र को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित कर देगा।

सूत्रों का कहना है कि हरीश रावत की गुहार के बाद उनके पुत्र वीरेंद्र ही त्रिवेंद्र रावत के मुकाबले चुनावी जंग करते नजर आएंगे। इस बीच, पूर्व सीएम ने 23 मार्च का कार्यक्रम भी जारी किया है। इस कार्यक्रम के तहत हरीश रावत सुबह 10 बजे रामपुर तिराहा शहीद स्थल से चुनावी अभियान का श्रीगणेश कर। रुड़की, हरिद्वार हिट हुए रात 8 बजे तक  रिस्पना पुल, हरिद्वार रोड पहुंचेंगे।

इस काफिले में कांग्रेस के कई नेता भी शामिल होंगे। काफिले में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर वीरेंद्र रावत की राजनीतिक लांचिंग भी आकर्षण के केंद्र में रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईपीएल 2024- सीएसके ने आरसीबी को पहले मुकाबले में छह विकेट से हराया 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया। सीएसके ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में […]
आईपीएल 2024- सीएसके ने आरसीबी को पहले मुकाबले में छह विकेट से हराया 

You May Like