फिल्म योद्धा का गाना जिंदगी तेरे नाम हुआ रिलीज, सिद्धार्थ-राशि की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल

News Hindi Samachar

करण जौहर की एक्शन थ्रिलर योद्धा सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन तो आपने देखा होगा, अब फिल्म के पहले गाने में उनका रोमांस दिखाई दिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, योद्धा में साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे। अब फिल्म के पहले गाने में इसकी झलक भी दिखाई दी। फिल्म का गाना जिंदगी तेरे नाम रिलीज हो गया है। करण जौहर निर्देशित योद्धा का गाना जिंदगी तेरे नाम रिलीज के बाद से छा गया है। इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना की खूबसूरत केमिस्ट्री को दिखाया गया है।

एक-दूसरे को छेडऩे से शरारत करने और रोमांस तक, पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाले राशि और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। घंटे भर में गाने को लाखों लोगों ने सुन लिया है और कमेंट बॉक्स में तारीफों की बाढ़ आ गई है। गाने को सुन यह कहना गलत नहीं होगा कि यह साल 2024 के बेहतरीन रोमांटिक गानों में से एक है। इसे विशाल मिश्रा ने गाया है। उन्होंने इस गाने को कंपोज भी किया है। लिरिक्स विशाल और कौशल किशोर ने मिलकर लिखी है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर योद्धा का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। इस फिल्म में एक बार फिर सिद्धार्थ आर्मी ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे। उनके साथ लीड रोल में राशि खन्ना और दिशा पाटनी दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे ने किया है। करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।यह मूवी 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टीजर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था। अब इंतजार ट्रेलर का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भिक्षावृत्ति के खिलाफ आपरेशन मुक्ति अभियान एक मार्च से होगा शुरू

भिक्षावृति में लगे बच्चों को शिक्षा मुहैया कराई जाएगी भिक्षावृत्ति की सूचना डायल 112 पर दें देहरादून। बच्चों से करायी जा रही भिक्षावृत्ति, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम, बच्चों को अपराध में संलिप्त होने से रोकने एवं उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किये जाने हेतु ’’ऑपरेशन मुक्ति’’ […]
भिक्षावृत्ति के खिलाफ आपरेशन मुक्ति अभियान एक मार्च से होगा शुरू

You May Like