आजादी के अमृत महोत्सव पर राइजिंग उत्तराखंड 2022 की विशिष्ट प्रदर्शनी 7 से 9 जुलाई तक

देहरादून: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तराखंड में राइजिंग उत्तराखंड 2022 नामक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

बुधवार को यह जानकारी राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से एक बड़ी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आधार राइजिंग उत्तराखंड है। इसमें 40 संस्थान अपनी उपलब्धियां प्रदर्शित करेंगे।

सचिवालय के समीप एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में नरेश बंसल ने बताया कि राइजिंग उत्तराखंड पर आधारित इस प्रदर्शनी में 7, 8, 9 जुलाई को उत्तराखंड के सभी स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी निशुल्क प्रदर्शनी में पहुंचेगे। प्रदर्शनी इसरो, डीआरडीओ, ज्योलोजीकल सर्वे ऑफ इंडिया, आईआईपी, टीएचडीसी आदि संस्थानों द्वारा अपने उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें उक्त संस्थानों के वैज्ञानिक भी उपस्थित रहेंगे।

बंसल ने कहा कि भारत विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। इसी का प्रदर्शन इस प्रदर्शनी में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आठ वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के माध्यम से देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। सम्पूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है और हम निरंतर आत्म निर्भर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल का 8 साल बेमिसाल रहा है। जिसे जनता तक पहुंचाना प्रदर्शनी का मंतव्य होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए केन्द्र निरंतर प्रभावकारी मदद कर रहा है ताकि उत्तराखंड जब 25 वर्ष का हो तो वह सर्वश्रेष्ठ राज्य हो। इन्हें धरातल में लाने का काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे है। बंसल ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री स्वयं करेंगे, जिसमें उनके साथ ही कई कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करीब 400 मीटर गहराई से मिला दो दिन से गायब युवक का शव

नैनीताल: नैनीताल-भवाली रोड पर जनपद मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर जोखिया से पहले करीब 400 मीटर गहरी खाई में एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान भवाली के निकट अल्मोड़ा रोड पर स्थित ग्राम मल्ला निगलाट निवासी करीब 40 वर्षीय युवक मुकेश टम्टा पुत्र प्रकाश टम्टा […]
करीब 400 मीटर गहराई से मिला दो दिन से गायब युवक का शव

You May Like