राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला सेवा विस्तार

News Hindi Samachar

देखें, मुख्य सचिव का छह महीने सेवा विस्तार सम्बन्धी पत्र

देहरादून। एक बार फिर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया। 1988 बैच की आईएएस राधा रतूड़ी के छह महीने सेवा विस्तार के राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र ने हरी झंडी दे दी। राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पूर्व में भी सेवा विस्तार मिल चुका है।

वे 30 सितम्बर को रिटायर होने वाली थीं। केंद्र के कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार आईएएस राधा रतूड़ी अगले साल 31 मार्च 2025 तक मुख्य सचिव के पद पर बनी रहेंगी। इधर, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से राज्य के विभिन्न समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से 112 लोगों की मौत, 226 घर हुए जलमग्न

प्रभावित इलाकों में 3000 बचाव कर्मियों को भेजा  काठमांडू। नेपाल में बाढ़ के कारण हुई मौतों की संख्या बढ़कर 112 हो गई। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण दर्जनों लोग अब भी लापता हैं। गुरुवार से हो रही बारिश के कारण नेपाल के कई इलाके जलमग्न हो गए, जिसे देखते […]
नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से 112 लोगों की मौत, 226 घर हुए जलमग्न

You May Like