स्वामी देवानन्द ने किया श्री राम मंदिर निर्माण हेतु 121000 रुपये धनराशि का समर्पण

News Hindi Samachar
स्वामी देवानन्द ने किया श्री राम मंदिर निर्माण हेतु 121000 रुपये धनराशि का समर्पण

हरिद्वार। श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भारत साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री महंत देवानंद सरस्वती जी महाराज ने 121000 रुपये की धनराशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि हम लोग राम मंदिर आंदोलन में प्रारंभ से ही लगे रहे। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है कि आज हमारे समक्ष श्री राम मंदिर बनने जा रहा है। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री श्रीमान अशोक तिवारी जी व प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राकेश बजरंगी जी, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख मयंक चौहान जी को संयुक्त रुप से चेक प्रदान किया। श्री पंच रामानंदिय निर्वाणी के सचिव श्री महंत दुर्गादास जी महाराज ने अपने उत्तराधिकारी शिष्य महंत सुमित दास जी के द्वारा 31000 रुपये की राशि व बैरागी संप्रदाय के प्रमुख श्री जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य जी महाराज ने 500000 रुपये की धनराशि मंदिर के लिए प्रदान की। इस अवसर पर श्री पंच रामानंदी दिगंबर अखाड़ा के सचिव श्री महंत विष्णु दास जी, महंत राजेंद्र दास जी आदि संत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि अवसंरचना निधि की जिला निगरानी समिति की बैठक

हरिद्वार। कृषि अवसंरचना निधि की जिला निगरानी समिति की बैठक जिलाधिकरी श्री सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी, हरिद्वार ने सभी उपस्थित सदस्यों को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया कि कृषि अवसंरचना निधि केन्द्र पोषित योजना […]
कृषि अवसंरचना निधि की जिला निगरानी समिति की बैठक

You May Like