भारी बारिश के चलते टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध

News Hindi Samachar
चम्पावत: कल रात से हो रही बारिश की वजह से टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह मलबा और पत्थर आने से खतरा बना हुआ है। एनएच फिलहाल पूरी तरह से अपरुद्ध है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने टनकपुर के ककराली गेट और चम्पावत में कोतवाली के समीप वाहनों को रोका है। किलोमीटर 100 एवं 106 में (धौंन-अमोड़ी के मध्य) सर्वाधिक मलबा और पत्थर आ रहे हैं। एनएच को खोले जाने का कार्य लगातार जारी है। पिथौरागढ़ रोड पर भी कई जगह मलबा आया है। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने एनएच के अधिकारियों को सावधानियां बरतते हुए तत्परता पूर्वक मार्ग को खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टनकपुर क्षेत्र में शारदा नदी के बढ़ते पानी व बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर सभी प्रकार की सावधानी बरतने के निर्देश उप जिलाधिकारी पूर्णागिरि को दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द होने के कारण सभी लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति चम्पावत मार्ग से टनकपुर को जा रहे हैं तो वह देवीधूरा मार्ग से जा सकते हैं। यात्रा प्रारंभ से पूर्व जिला आपदा परिचालन केन्द्र चंपावत मोबाइल नंबर 7895318895 से जानकारी प्राप्त कर ली जाये। लगातार बारिश से जिले के अन्य कई मार्ग भी बंद पड़े हैं। जिन्हें खोले जाने का कार्य लगातार जारी है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं राजस्व उपनिरीक्षकों आदि को अपने-अपने क्षेत्र में बने रहते हुए किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि भारी बारिश के कारण जो भवन खरते की जद में आ जाय तो तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया जाये। टकनपुर में पहाड़ में लगातार हो रही तेज बारिश से शारदा नदी उफान पर है। शारदा घाट पूरी तरह से पानी में डूब गया है। खतरे को देखते हुए शारदा बैराज से 18 गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने शारदा घाट के आसपास रहने वाले लोगों को बाढ़ के खतरे के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। शारदा नदी के उफान पर होने के चलते पुलिस प्रशासन ने शारदा बैराज पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला के लिए इंग्लिश महिला टीम घोषित, कैप्सी और फ्रेया नया चेहरा

लंदन: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टीम में एलिस कैप्सी और फ्रेया केम्प नया चेहरा हैं। एमी जोन्स, हीथर नाइट और नेट साइवर की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगी। सोफी […]
भारत के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला के लिए इंग्लिश महिला टीम घोषित, कैप्सी और फ्रेया नया चेहरा

You May Like