नैनीताल झील में मिला किशोरी का शव

News Hindi Samachar
नैनीताल: एक किशोरी का शव रविवार सुबह नैनी झील में तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया। नगर के नारायणनगर क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी गत 16 जून की रात्रि अचानक घर से गायब हो गई थी। बताया गया है कि किशोरी को एक सीसीटीवी की फुटेज में उसी दिन रात्रि 10 बजकर 41 मिनट पर नयना देवी मंदिर से ठंडी सड़क की ओर जाते देखा गया था। अगले दिन पड़ताल में उसकी चप्पल भी नैनी झील के करीब मिले थे। तभी से उसके नैनी झील में डूबने की संभावना जताई जा रही थी। कोतवाली पुलिस व जल पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। आज तीसरे दिन सुबह किशोरी का शव पुस्तकालय के ठीक सामने ठंडी सड़क की ओर स्वयं झील की सतह पर तैरता हुआ राहगीरों को नजर आया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बरामद कर उसकी शिनाख्त कराई। मल्लीताल कोतवाली पुलिस किशोरी की मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुरक्षा के नाम पर युवाओं और देश के साथ मजाक कर रही सरकार :प्रीतम सिंह

देहरादून: पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि युवाओं कि हित की बात करने वाली भाजपा सरकार अग्निपथ योजना लाकर रोजगार के नाम पर नमक छिड़कने का काम किया है। बिना संवाद के इतना बड़ा निर्णय लेना सुरक्षा के नाम पर मजाक किया जा रहा है। […]
सुरक्षा के नाम पर युवाओं और देश के साथ मजाक कर रही सरकार  :प्रीतम सिंह

You May Like