राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष ने रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

News Hindi Samachar

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का यह पर्व सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे को बढ़ाता है। साथ ही राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को संस्कृत दिवस की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी सभ्यता और संस्कृति का आधार है। देवभूमि उत्तराखंड में संस्कृत भाषा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। यहां के संस्कृत विद्वानों ने देश और विश्व में संस्कृत भाषा के प्रसार व प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने लोगों से संस्कृत भाषा को अपने जीवन में अधिक से अधिक उपयोग में लाने की अपील की है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राखी का पर्व भाईचारे के साथ ही जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करता है। त्योहार हमारी पहचान होते हैं। प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व बहन की रक्षा के संकल्प से जुड़ा है। यह पर्व महिलाओं के प्रति आदर सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाता है। उन्होंने ऐसा वातावरण बनाने का संकल्प लेने को कहा, जहां महिलाओं एवं बालिकाओं की गरिमा का सम्मान हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश के विकास में मातृशक्ति का बड़ा योगदानः मुख्यमंत्री

देहरादून: साध्वी प्राची सहित अन्य महिलाओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी बांध कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है। सरकार महिलाओं के जीवन को बेहतर करने के लिए […]
प्रदेश के विकास में मातृशक्ति का बड़ा योगदानः मुख्यमंत्री

You May Like